दुर्ग
घर का ताला तोडक़र चोरी, अपराध दर्ज
13-Feb-2023 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 फरवरी। घर में ताला लगाकर परिवार सहित ओडिशा जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने नगदी रकम सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक विजय नगर निवासी अशोक यादव परिवार सहित 5 फरवरी को ओडिशा गए हुए थे। 9 फरवरी को जब वापस आए तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर घर में रखी अलमारी को तोडक़र अज्ञात चोर ने सोने चांदी के जेवरात एवं 30 हजार की चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे