दुर्ग

दुर्ग जनपद में 39 गर्भवती महिला मनरेगा मजदूरों को मिला सहारा
13-Feb-2023 5:02 PM
दुर्ग जनपद में 39 गर्भवती महिला मनरेगा मजदूरों को मिला सहारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 फरवरी।
मनरेगा अंतर्गत कार्य गर्भवती महिला मजदूरों को 1 माह के मजदूरी के बराबर मातृत्व भत्ता की राशि दी जा रही है। यह मातृत्व भत्ता माता एवं शिशु के सुपोषण के लिए मददगार बन रहा है। दुर्ग जनपद क्षेत्र के दुर्ग जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा में कार्यरत 39 गर्भवती महिला मजदूरों को मातृत्व भत्ता के रूप में प्राप्त राशि से सहारा मिला है। 
जानकारी के मुताबिक मनरेगा के अंतर्गत ऐसी गर्भवती महिला जो विगत 12 माह में कम से कम 50 दिवस कार्य किया हो उन्हें ही मातृत्व भत्ता का लाभ मिलेगा। वही आवेदित महिला का नाम मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत परिवार को जारी जॉब कार्ड में अंकित होना चाहिए मातृत्व ताकि रूप में एक माह की मजदूरी के बराबर राशि 6120 रूपए प्रदान किया जाता है। 
गर्भवती महिला मनरेगा मजदूर को इसका भुगतान दो किस्तों में किया जाता है प्रथम किस्त पहली तिमाही में 60 प्रतिशत एवं दीदी की मिसेस 40 प्रतिशत का भुगतान प्रीति तिमाही में किया जाता है, ताकि माता एवं शिशु का सुपोषण सुनिश्चित हो सके। मातृत्व भत्ता के लिए ग्राम पंचायत द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र की जांच कर 5 दिवस के अंदर स्वीकृति या अस्वीकृति आदेश जारी की जाती है। 
उक्त स्वीकृति आदेश के आधार पर जनपद पंचायत द्वारा 3 दिवस के अंदर मातृत्व भत्ता राशि अविधिकता के मनरेगा अंतर्गत खोले गए खाते में जमा कर दी जाती है। मातृत्व के रूप में भुगतान की जाने वाली राशि उनके द्वारा किए गए कार्य तथा बेरोजगारी भत्ते के लिए किए गए भुगतान की राशि के अतिरिक्त होगी मात्रिक भत्ता के संबंध में की गई कार्रवाई से असंतुष्ट होने की स्थिति में न वेदिका ग्राम पंचायत की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के समक्ष अपील भी प्रस्तुत कर सकती है।
जारी वित्तीय वर्ष में दुर्ग जनपद पंचायत अंतर्गत अब तक सर्वाधिक ग्राम पंचायत अंजोरा ढा के 5 गर्भवती महिलाओं ने लाभ उठाया है। वहीं ग्राम पंचायत अछोटी, भेड़सर कोनारी के 4-4, पाऊवारा 3, कोडिय़ा, ननक_ी, रिसामा व समोदा के 2 -2 तथा अण्डा, भटगांव, चिखली, चिरपोटी, दमोदा, जंजगिरी, खपरी, खुरसुल, रसमड़ा, थनोद एवं ग्राम पंचायत तिरगा के 1-1 गर्भवती महिला को मदद मिली है।

 


अन्य पोस्ट