दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 फरवरी। कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने के मामले में दुर्ग प्रदेश में पांचवें नंबर पर हैं। कस्टम मिलिंग के लिए जिले में कुल 151 राइस मिल पंजीकृत है। इनके द्वारा अब तक कुल लक्ष्य का 42 गुणा 92 प्रतिशत चावल जमा किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक जिले में इस बार कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने 499008 मेट्रिक टन का लक्ष्य है इसके विरुद्ध अब तक कूल 2 लाख 14 हजार 183 मेट्रिक टन चावल एफसीआई एवं नान के गोदाम में जमा किए जा चुके है। जिले के राइस मिलर ने अब तक जो धान उठाओ किए हैं उसके अनुपात में उन्हें कुल 475178 मेट्रिक टाइम चावल जमा करना है। इस प्रकार अनुपातिक चावल के हिसाब से जिले के राइस मिलर्स द्वारा 260995 मेट्रिक टन चावल जमा करना शेष है।
जिले के मिलर सुधारा इस बार एफ सी आई को कुल 319270 मेट्रिक टन चावल दीया जाना है इसके विरुद्ध अब तक 151581 मेट्रिक टन चावल जमा किए जा चुके है। अर्थात कुल लक्ष्य का एमसीआई 47 प्रतिशत कस्टम मिलिंग का चावल जमा हो चुका है। मिलर्स ने जो धान उठाव किए है। उसका 145724 मेट्रिक टन अनुपातिक चावल एफसीआई को जमा किया जाना शेष है। इसी प्रकार नान को इस साल कुल17 करोड़ 90 लाख 738 मेट्रिक टन चावल जमा किया जाना है।
इसके विरुद्ध अब तक 65602 मेट्रिक टन चावल जमा हो चुके है, जो कि नान को कुल जमा किए जाने वाले चावल का35 प्रतिशत है। वहीं नान के लिए मिलर्स ने जो धान उठाव अबतक किए है। इसके115271 मेट्रिक टन चावल जमा होना बाकी है। जिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल का कहना है कि पिछली बार की तुलना में कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने की गति बेहतर है। खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर का कहना है कि चावल जमा करने के मामले में प्रदेश में रायपुर अव्वल है वहीं दुर्ग जिला पांचवें नंबर पर है।