दुर्ग

युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कलेक्टोरेट घेरा
12-Feb-2023 2:58 PM
युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कलेक्टोरेट घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 फरवरी।
संसद में राहुल गांधी द्वारा अडानी. मोदी की सांठ गांठ को लेकर मुखरता से उठाए गए सवाल का संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने के बाद अब युकां ने भी संयुक्त संसदीय समिति से मामले की जांच कराने हल्ला बोल दिया है। जिस कड़ी में प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार दुर्ग शहर जिला, भिलाई जिला एवं दुर्ग 

ग्रामीण जिला के संयुक्त नेतृत्व में अदानी द्वारा शेयर घोटाले के मामले में कमेटी गठन कर जांच हेतु दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

साथ ही युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मांग की हिडंबर्ग रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए जेपीसी की कमेटी बना कर जांच कराई जाए ताकि आने वाले समय मे कोई बड़ी घोटाले जैसी घंटना पर अंकुश लगाई जाए।

 जिसमें युवा कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष विभोर दूरगाकर, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख, भिलाई विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लीमेश, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, प्रदेश सचिव सुन्नी साहू, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव गौरव उमरे,  युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहमद खान, खिलेश देवांगन, रतनदीप कसेर, उमर हसन, पृथ्वी चंद्राकर, राहुल राजपूत, अभिषेक जागृत, अमन दुबे, उत्कर्ष उज्जवाने, अमन सेठिया, नंद किशोर सोनकर, सागर, सोनू गौतम, अमृत सिंह, विवेक साहू, राकेश, अफजल आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट