दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन में जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया।
दुर्ग जिले में जिला न्यायालय दुर्ग, व्यवहार न्यायालय भिलाई 3 एवं व्यवहार न्यायालय पाटन, किशोर न्याय बोर्ड श्रम न्यायालय व स्थाई लोक अदालत दुर्ग में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। अदालत का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र सिंह चावलाए प्रथम अपर जिला न्यायाधीश संजीव कुमार तामक आदि उपस्थित थे। इस वर्ष के प्रथम नेशनल लोक अदालत में कुल 33 मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में लगभग 2 करोड रुपए से अधिक राशि की क्षतिपूर्ति का आदेश किया गया। गुजरात में रहने वाले 2 महिला पड़ोसियों द्वारा 11 फरवरी को नेशनल लोक अदालत हेतु जारी नोटिस के पालनार्थ सीजेएम दुर्ग के खंडपीठ में उपस्थित होकर अपराधिक दर्ज मामले में आपसी समझौता कर राजीनामा कर लिया।
पीठासीन अधिकारी ताजुद्दीन आसिफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग के खंडपीठ में एक मामले में आवेदन प्रस्तुत कर अभियुक्त गणों से समझौते का निवेदन कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले का पटाक्षेप किया गया। आवेदन कर्ता समझौते का निवेदन करते हुए कहा था कि वह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जमशेदपुर में है और वह अभियुक्त गणों से समझौता करना चाहता है। उपरोक्त मामले में एक अभियुक्त हैदराबाद से तथा एक अभियुक्त पुणे से आया था। उक्त मामले में वर्चुअल मोड द्वारा समझौता आवेदन स्वीकार कर अभियुक्त गण को राजीनामा के आधार पर दोषमुक्त किया गया। नेशनल लोक अदालत के लिए कुल 33 खंड पीठ का गठन किया गया था। परिवार न्यायालय दुर्ग हेतु 3 खंडपीठए जिला न्यायालय दुर्ग के लिए 24 खंडपीठ, तहसील न्यायालय पाटन के लिए एकए तहसील न्यायालय भिलाई-3 के लिए दो खंडपीठ, किशोर न्यायालय बोर्ड के लिए एक, श्रम न्यायालय के लिए एक तथा स्थाई लोक अदालत के लिए एकए खंडपीठ का गठन किया गया था।
लोक अदालत में कुल 3136 न्यायालयीन प्रकरण तथा कुल 12,954 प्रीलिटिगेशन प्रकरण निराकृत हुए। जिसमें कुल समझौता राशि 10,9 2,34,708 रुपये रहा। निराकृत हुए प्रकरण में 510 डांडिक प्रकरणए क्लेम के 33 प्रकरण, पारिवारिक मामले 102, चेक अनादरण के 210 मामले, व्यवहारवाद के 35 मामले, किशोर न्याय बोर्ड के 89 मामले, श्रम प्रकरण के कुल 24 मामले तथा स्थाई लोक अदालत दुर्ग के 157 मामले निराकृत हुए।