दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को किसान नेता एवं डायरेक्टर अपेक्स बैंक राकेश ठाकुर के निज निवास ग्राम धौंराभांठा पहुंचकर परिवारजनों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।
सीएम ने परिवारजनों से मुलाकात के बाद क्रमश: कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे और सामान्यत: दैनिक दिनचर्या सहित अन्य विषयों पर जानकारी लेते रहे। मुलाकात के दौरान माहौल हँसी ठिठोली से गूंजता रहा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, साख सहकारी समिति के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, लक्ष्मण चन्द्राकर, विकास दुबे सदस्य संचार समिति, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिलापंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव- आर राजेश ठाकुर, जोन प्रभारी श्री भेष आठे, होरी लाल चंदेल, हरीश ठाकुर, जनपद सदस्य अंशु रजक,पहंडोर सोसायटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी, शाकंभरी बोर्ड के सदस्य श्री पवन पटेल, पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, किसन भारती, सरपंच बिंदेस्वरी मेश्राम, उप सरपंच राजेश्वरी शेखर चंद्राकर, पंच ऐस कुमार यादव, छबि ठाकुर, कुणाल मिथलेश, भरत साहू, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।