दुर्ग

सशिमं मचांदुर का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कल
09-Feb-2023 7:01 PM
सशिमं मचांदुर का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कल

उतई, 9 फरवरी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर मचांदुर में 11 फरवरी को विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति होगी।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र,अध्यक्षता रमशीला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री, विशेष अतिथि माया बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, फत्तेलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा उतई, लेखन साहू जनपद सदस्य दुर्ग, दिलीप साहू सरपंच ग्राम पंचायत मचांदुर, गजेंद्र कुमार साहू उपसरचंप ग्राम पंचायत मचांदुर, पंचुराम मारकंडे अध्यक्ष जिला ग्राम भारती, शत्रुहन देवांगन जिला समन्वयक जिला ग्राम भारती,उतई सर्वेदय संस्कार संस्था उतई समस्त सदस्यगण, फलेंद्र सिंह बैस अध्यक्ष माँ कल्याणी शीतला समिति मचांदुर, मनोज गिरी गोस्वामी अध्यक्ष पालक समिति, यशवंत कोठारी  उपाध्यक्ष पालक समिति प्रधानाचार्य सरोज गोस्वामी, खिलेश्वरी साहू, तेजेश्वरी साहू, शीतल साहू, संयोजक रवि गोस्वामी, तोरण साहू, जसलोक साहू, प्रवीण यदु एवं सरस्वती शिशु मंदिर मचांदुर के सदस्य होंगे।


अन्य पोस्ट