दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 फरवरी। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई का 8 सीजी गल्र्स बटालियन एनसीसी रायपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अश्विनी सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकों से चर्चा की। उन्होंने एनसीसी में संचालित विविध कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से एनसीसी के उद्देश्यों व लाभ से कैडेट्स को अवगत कराया। सेना व अन्य उच्च पदों पर सम्मानजनक ओहदा प्राप्त करने में एनसीसी ट्रेनिंग की भूमिका की चर्चा की। एनसीसी कैम्प एवं उससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लाभों तथा अनुशासित जीवन शैली से सफलता की प्राप्ति हेतु एनसीसी कैडेट्स को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि यदि हम सतत रूप से ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं तो हम निश्चित रूप से देश व समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्र निर्माण हेतु हमें दृढ़ संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। युवा ही देश के कर्णधार हैं। राष्ट्र की उन्नति आपके कर्तव्यों के निर्वहन पर निर्भर है, अत: आप सभी आगे आकर जिम्मेदारियों को स्वीकार करें।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरूण कुमार मिश्रा ने एनसीसी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि समय प्रबंधन का सही बोध एनसीसी में आकर ही होता है। कैडेट अंडर ऑफिसर खुशबु ने अपने कैम्प के व एनसीसी ट्रेनिंग के अनुभव साझा किए एवं कैडेट गीतांजली ने एनसीसी में आने से अपने सपने गढऩें की बात कही। लेखकुमारी, करिश्मा, वर्षा, तारिणी, टिकेश्वरी एवं सभी एनसीसी केडेट्स ने सडक़ सुरक्षा रैली निकाली, नारों के साथ बाजार चौक से लेकर मेन रोड़ से महाविद्यालय तक आए एवं लोगों को हेलमेट की अहमियत बताई।
इस अवसर पर डॉ. शुभा शर्मा, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. विद्या पंचांगम, डॉ. राजबाला गुरू, प्रो. अर्चना पाण्डेय, प्रो. राकेश मिंज, प्रो. रितेश नायक, डॉ. सीमा अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अनुसूईया जोगी ने किया।