दुर्ग

घर में की तोडफ़ोड़, अपराध दर्ज
08-Feb-2023 4:13 PM
घर में की तोडफ़ोड़, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी।
घर के सामने ही दुकान से सामान खरीद कर लौट रहे प्रार्थी  के साथ दो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और प्रार्थी के घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 427, 452, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी यशोदित्य सिंह आर्मी में नौकरी करता है और वह  युगश्रेष्ठ चंद्राकर के मकान में किराए पर रहता है। 6 फरवरी को प्रार्थी अपने घर के पास दुकान से सामान खरीद कर अपने घर वापस पैदल आ रहा था।

इसी दौरान आरोपी सिबलू ने उसके साथ गाली गलौज की। जब प्रार्थी ने मना किया तो आरोपी ने अपने साथी अदनान को भी बुलाया और वे दोनों गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए घर में घुसकर सामानों को तोडफ़ोड़ किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट