दुर्ग

साईंस कॉलेज दुर्ग में वार्षिक खेल उत्सव
08-Feb-2023 3:27 PM
साईंस कॉलेज दुर्ग में वार्षिक खेल उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी। 
  शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वषासी महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) में मंगलवार को वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। 

वार्षिक खेल उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ. राजेन्द्र चौबे जी उपस्थित थे एवं महाविद्यालय के क्रीडा समिति के संयोजक डॉ. अभिनेष सुराना एवं क्रीडा समिति के अन्य सदस्य डॉ. ए.के. खान, डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. राकेष तिवारी, डॉ. दिव्या मिंज, डॉ. अलका मिश्रा तथा महाविद्यालय के विशिष्ट प्राध्यापक डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. अनुपमा अस्थाना, डॉ. अनिल कष्यप, डॉ. सुकुमार चटर्जी, डॉ. थानसिंह वर्मा, डॉ. हरजिंदर पाल सलूजा, डॉ. गोविन्द गुप्ता, श्री विकास स्वर्णकार, डॉ. सुनीता मैथ्यू उपस्थित थे वार्षिक खेल उत्सव में महाविद्यालय में अनेक प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

100 मी. दौड़, 200 मी. दौड़, गोला फेक उंची कूद, लम्बी कूद, भाला भेंक  जिसमें महाविद्यालय विद्यार्थी ने बड़ी संख्या में भाग लिया 100 मी. दौड़ में रोबिन एवं रोषनी प्रथम रहे। 200 मी. दौड़ छात्र/छात्रा में छबिता एवं अभिषेक नेमा प्रथम रहे। गोला केन्द्र में रेषमा और लेखराम प्रथम रहे। प्रतियोगिता का आरंभ सरस्वती मां के चलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप जला कर किया गया तत्पश्चात् वार्षिक खेल प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। विजेता एवं उपविजेता छात्र/छात्राओं का महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौबे एवं क्रीडा अधिकारी लक्ष्मेन्द्र कुलदीप ने बधाई और शुभकामनाएं दी। 


अन्य पोस्ट