दुर्ग

रूकमणी विवाह में धर्मप्रेमियों ने किया कन्यादान और बने कुछ बाराती
08-Feb-2023 3:26 PM
रूकमणी विवाह में धर्मप्रेमियों ने किया कन्यादान और बने कुछ बाराती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी।
कथा में देवी ने कहा कि समाज की मानसिकता ने ही गोपियों को मजबूर किया की वो अब एक राक्षस की कैद से बहार आने के बाद वापस घर न जाए, समाज की नजरों में वो कलंकित थी। इस संसार में कोई किसी के बदलने की जि मेदारी नहीं लेता है और स्वयं मैं भी इस संसार को नहीं बदल सकता क्योंकि यह मेरा दायित्व है कि मैं पहले स्वयं को सुधारूं  और जिस दिन मैं सुधर जाऊंगा उस दिन यह समाज भी सुधर जाएगा ऐसी विचारधारा लेकर हमें चलना चाहिए। 

किसी के साथ सेल्फी लेकर हम कह तो देते हैं बड़े गर्व से कि देखो हमारा संपर्क कितने बड़े संत से है, लेकिन जब हम सेल्फी लेते हैं तो हमारी जि मेदारी बढ़ जाती है की आप जिसका संग कर रहे हैं आपको उस व्यक्ति की मर्यादा को भी लेकर चलना पड़ेगा। सबके भीतर अच्छाई हो जरूरी नहीं है, लेकिन सत्संग से जुड़े हैं तो आपकी जिम्मेदारी है कि हम बुराइयों से दूर रहें श्रवण करते-करते मन में स्मरण की इच्छा आ जाएगी और चिंतन आने के बाद प्रभु भी हमारे चित्र में आकर बैठ जाएंगे।

भगवान की भक्ति कीजिए जिनका नाम सूर्य के समान है। जिस प्रकार सूर्य के किंचित उदय होने पर रात्रि का अन्धकार दूर हो जाता है, उसी प्रकार कृष्ण नाम का थोड़ा सा भी प्राकट्य अज्ञान के सारे अन्धकार को, जो विगत जन्मों में स पन्न बड़-बड़े पापों के कारण हृदय में उत्पन्न होता है, दूर भगा सकता है। कथा के छटवें दिवस में चित्रलेखा ने भगवान के दवारा की गयी लीलाओं का श्रवण कराते हुए बताया कि ब्रज में की गयी भगवान की लीला स्वयं नारायण भी नहीं कर सकते। इन लीलाओं के द्वारा भक्तों को रिझाना सिर्फ भगवान कृष्ण ही कर सकते हैं ।

वृन्दावन भगवान का घर हुआ इसलिए प्रभु ने सब लीलाओं को एक साधारण बालक की तरह किया और इस नन्हें से बालक ने मनमोहक लीलाओं द्वारा गोपियों का मन ऐसा मोहा के गोपियों को अब न भोजन की सुध रहती है न अपने परिवार की और न ही किसी काम धाम की। गोपियाँ दिन रात कन्हैया का दर्शन करने को लालयत रहती हैं और मैया यशोदा के घर किसी न किसी बहाने के साथ जा के गोविन्द का दर्शन करतीं। इसके पश्चात प्रभु के मथुरा गमन की कथा, प्रभु की शिक्षा, उद्धव संवाद, मामा कंस वध आदि कथा का श्रवण करा कर भगवान कृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की कथा कह कर कथा के छठवें दिवस को विश्राम दिया ।

 योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी को कथा के अंतिम दिवस सुदामा चरित्र, भागवत सार एवं भागवत के प्रमुख महत्व को देवी से कथा में बताएंगे एवं कथा समाप्ति के पश्चात पोथी यात्रा होगी।


अन्य पोस्ट