दुर्ग
दुर्ग, 8 फरवरी। इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट छत्तीसगढ़ चैप्टर के 17वें वार्षिक राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन 4 एवं 5 फरवरी को रायपुर में आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ पैथोलॉजी संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजू भैसारे को उनके पैथोलॉजी के क्षेत्र में किये गये अच्छे कार्यों, पैथोलॉजी की एकेडेमिक एक्टिविटी को सुचारू रूप से चलाने एवं इसे राज्य के अलावा पूरे देश में स मान दिलाने हेतु पायोनियर पैथोलॉजिस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ के लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित दो दिवसीय अधिवेशन के शुभारंभ समारोह में दिया गया।
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सचिव छग शासन आर. प्रसन्ना, आयुष विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. अशोक चन्द्राकर, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त थे। अधिवेशन में आयोजन समिति के चेयरमेन डॉ. अरविन्द नेरल, सीएमएचओ दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम, डॉ. रवीन्द्रनाथ एम डीन, डॉ, रेणुका गहीणे आदि मौजूद थे।