दुर्ग

बजट के पहले वोरा ने शासन से शहर के लिए मांगें 37 करोड़
08-Feb-2023 2:58 PM
बजट के पहले वोरा ने शासन से शहर के लिए मांगें 37 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी।
राज्य में चुनावी वर्ष के अंतिम बजट सत्र प्रारंभ होने के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने लोनिवि विभाग के शहर से संबंधित कार्यों के लिए 37 करोड़  का प्रावधान करने की मांग की है। जिसके अंतर्गत दुर्ग बेमेतरा मार्ग में धमधा नाका ब्रिज संधारण के लिए सर्वाधिक 25 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है। साथ ही पुलगांव बाईपास में उच्च स्तरीय पुल हेतु 2.5 करोड़ एवं बटालियन क्षेत्र में आवासों के संधारण एवं सडक़ सुदृढ़ीकरण ले लिए 9 करोड़ की मांग की गई है। वोरा ने कहा कि शहर में कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही विकास के पहियों को गति मिली है, जिसके अंतर्गत 450 करोड़ से अधिक कार्यों की स्वीकृति मिली है। कुछ कार्य आवश्यक हैं जिसके लिए वतर्मान बजट सत्र में मु यमंत्री एवं लोनिवि मंत्री से मांग रखी गई है। 

सीएम की घोषणा के बाद शहर के 25 शासकीय स्कूलों के संधारण के लिए भी 1.22 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके लिए वोरा ने डीईओ से चर्चा कर कहा कि शहर में कई स्कूल आजादी के पहले से बनी बिल्डिंगों में संचालित हैं जिसके लिए पुन: प्रस्ताव बना कर शासन को प्रेषित किया जाए। मु यमंत्री ने पर्याप्त राशि की घोषणा स्कूलों के पुनरुत्थान के लिए की है जिले मु यालय के अनुरूप स्कूलों को सुंदर बनाने एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए मौके पर जाकर वस्तुस्थिति समझते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। 

 


अन्य पोस्ट