दुर्ग

चावला परिवार द्वारा देहदान की घोषणा
08-Feb-2023 2:55 PM
चावला परिवार द्वारा देहदान की घोषणा

दुर्ग, 8 फरवरी। दो दिन पूर्व सिंधी कालोनी निवासी मीना चावला ने अपने देहदान की घोषणा की उन से प्रभावित हो आज उनके पति सतीश चावला व पुत्र हिमांशु चावला ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन को सौंपी। 
 
सतीश चावला ने कहा पत्नी के देहदान के निर्णय ने उन्हें व उनके पुत्र को बहुत प्रभावित किया व आज अपनी पत्नी का अनुसरण कर उन्हें गर्व हो रहा है, अब उनके पूरे परिवार के इस दुनिया से जाने के बाद उनका शरीर  समाज के हित में काम आएगा एवं उनका जीवन सार्थक होगा। 
 
नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया ने कहा चावला परिवार ने समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है ताकि समाज उनसे प्रेरणा ले देहदान हेतु जागरूक हो सके। अभी भी मेडिकल के छात्रों हेतु पर्याप्त केडेवर नहीं है और हमारी संस्था का प्रयास है की अधिक से अधिक लोग देहदान हेतु जागरूक हों व भविष्य में हमें बेहतर परिणाम मिल सकें। 
 
जितेंद्र हासवानी ने कहा यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000/ 9301219898  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है। 
 
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,  प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मोहित अग्रवाल आदि ने चावला परिवार के निर्णय का स्वागत किया। 

अन्य पोस्ट