दुर्ग
छावनी थाना में रखे जब्त वाहन जलकर खाक
01-Feb-2023 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 फरवरी। छावनी थाना परिसर में पीछे की तरफ रखे गए जब्त वाहनों में कुछ देर पहले अचानक आग लग गई।
आग कहां से और कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है लेकिन इस आगजनी के कारण जब्त वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर टेंडर पहुंच गए हैं और कड़ी मशक्कत बाद आग बुझ पाई है।
छावनी थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि थाने के पीछे जब्त वाहनों को रखा गया है, आज दोपहर बाद इसमें अचानक आग लग गई। आग फैलती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग पर काबू पा लिया गया है।
छावनी थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है। जहां पर जब्त वाहन रखे गए हैं वहां इलेक्ट्रिक पोल भी लगा है। संभव है बिजली की चिंगारी से आग लगी हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे