दुर्ग
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
31-Jan-2023 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 31 जनवरी। एक धर्म विशेष को भवन हेतु भूमि आबंटन की मांग का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को स्थानीय समस्त नागरिक समाज के लोग सैकड़ों की तादाद में कलेक्टरेट पहुंच कर प्रदर्शन किया एवं अपनी पांच बिंदुओं की मांग उन्हें सौपा। विगत दिनों इसी मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। समस्त नागरिक समाज द्वारा कहा गया है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे