दुर्ग
नाबालिग को शादी का झांसा दे रेप, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
31-Jan-2023 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 31 जनवरी। नाबालिग लड़कियों के लिये चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत धमधा पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर पॉक्सो एक्ट के आरोपी को धरदबोचा है।
धमधा थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम बिरझापुर निवासी खेलेन्द्र बारले (19 वर्ष) नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसला कर शादी का प्रलोभन दे शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिजनों को जानकारी होने पर पीडि़ता ने लिखित आवेदन थाना धमधा में दिया। कल रात आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 376 (2) (एन), 506 भादवि 6 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम किया गया। आरोपी खेलेन्द्र बारले को धमधा ने आज गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे