दुर्ग
श्री सिद्धि विनायक मंदिर का वार्षिकोत्सव
31-Jan-2023 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 31 जनवरी। नगर देवता के रूप में प्रतिष्ठित श्री सिद्धि विनायक मंदिर इंदिरा मार्केट का 17वां स्थापना वार्षिक महोत्सव 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को पूर्ण विधि-विधान एव हवन पूजन कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है।
हवन पूजन के समस्त कार्यक्रम चेन्नई से पधारे विद्वान पुरोहितों द्वारा शिवाचार्य पंडितों द्वारा किया जाएगा। दोनों दिवस सुबह 8 बजे से महासंकल्प, महागणपति हवन, प्रात: 11 बजे से पूर्णाहुति, अभिषेक, महाआरती की विधियॉं सम्पन्न की जाएगी तथा सायं 6 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे