दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। टाटा एस वाहन में चोरी का कबाड़ी सामान, लोहे के एंगल आदि भरकर बेचने की फिराक में खड़ी वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पुलगांव पुलिस ने धारा 41,14, 379 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस पेट्रोलिंग टीम को गश्त के दौरान मिनीमाता चौक के पास पुल गांव में टाटा वाहन खड़ी मिली, जिसमें अवैध रूप से कबाड़ का सामान लोहे की रॉड आधी भरे हुए थे।
पेट्रोलिंग टीम में शामिल एसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार मिश्रा, आरक्षक गजेंद्र यादव, विवेक यादव, हरीश सिन्हा ने वाहन के चालक आरोपी रमेश चंद्राकर निवासी हरना बांधा मुक्तिधाम के पास से अवैध रूप से भरे कबाड़ सामान के बारे में पूछताछ की तो आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाया। उसके पास कोई रसीद यह कागजात भी उपलब्ध नहीं थे। पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।