दुर्ग

सुनहरा अवसरअच्छे लोकेशन 12 लाख में मिलने वाला मकान, मात्र 3.50 लाख में पाए अपना पक्का मकान
19-Jan-2023 3:44 PM
 सुनहरा अवसरअच्छे लोकेशन 12 लाख में मिलने वाला मकान, मात्र 3.50 लाख में पाए अपना पक्का मकान

बोरसी फाच्र्यून हाईट्स प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी।
नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पीएम योजना के आवास बोरसी फाच्र्यून हाईट्स का निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया के साथ निरीक्षण किया। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आवास में बचे हुए काम को जल्द कराने के लिए ठेका एजेंसी को निर्देश दिए, ताकि अप्रैल तक हितग्राहियों को मकान का आवंटन हो सके। 
उन्होंने बोरसी में निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर सीवर लाईन, विद्युत कनेक्शन, जल प्रदाय, पीएम योजना के आवासों, सफाई सफाई आदि का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण बोरसी फाच्र्यून हाईट्स प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया को निर्देशित किया कि समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं मापदंड के अनुरूप काम पूरा किया जाए, ताकि समय पर इसका लाभ हितग्राहियों को मिल सके। 

उन्होंने शौचालय, खिडक़ी, दरवाजे, टाइल्स, साफ सफाई सहित आदि कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। सुनहरा अवसर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पाइये अपने सपनों का आशियाना, 36 आवासों में 24 आवास आबंटन की जा चुका है, मात्र 12 आवास शेष बचे हुए है इसके लिए हितग्राही राशि जमा कर अप्रैल माह में अपना खुद का आवास पा सकते है। 12 लाख का मकान बेहतरीन लोकेशन, सबको मिल रहा है मात्र 3.50 लाख में अपना पक्का आवास नगर निगम सीमा अंतर्गत शहरी गरीबों को सवर्सुविधायुक्त सभी मौसम में टिकने वाले पक्के आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना . सबके लिए आवास मिशन 2022 पूरे देश में लागू किया गया है।

 


अन्य पोस्ट