दुर्ग

दो दुकानों का टूटा ताला, लाखों का सामान और नगदी पार
11-Jan-2023 3:56 PM
दो दुकानों का टूटा ताला, लाखों का सामान और नगदी पार

भिलाई नगर, 11 जनवरी। नंदिनी खुदनी मेन रोड की किराना दुकान में चोरों ने रात में धावा बोला और शटर तोड़ भीतर घुस गए।
दुकान से 10 टिना तेल, उड़द दाल 10 कट्टा, 15 कट्टा रहर दाल का खन्डा, 106 कट्टा शक्कर, नारियल तेल का डिब्बा, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, चायपत्ती पैकेट, आटा, कोलगेट, इलेक्ट्रानिक तराजू व नगदी चिल्हर लगभग 2 हजार रूपये साथ ले गए हैं। लाखों के सामान चोरी मामले में नंदिनी पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।

नंदिनी पुलिस ने बताया कि शेषनारायण पटेल (34 वर्ष) किराये की दुकान लेकर किराना का दुकान चलाता है। वह ग्राम संहगांव से अपने दुकान रोज आता जाता है। सुबह गांव के लखन पटेल ने सूचना दी कि किराना दुकान का शटर टूटा हुआ है। शेषनारायण पहुंचा और अंदर गया तो किराना सामान चोरी हुआ था। अज्ञात चोर दुकान का ताला और शटर तोड़ चोरी किए हैं। बगल की सेलून दुकान में लगे ताला को तोडक़र क्रीम, बाल काटने की मशीन, कैची, अस्तुरा, हाट ब्लोवर, कपड़े के नैपकीन व चिल्हर पैसे भी ले गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट