दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी। नगर निगम सीमा अंतर्गत वार्ड 7 शिक्षक नगर में ताम्रकार घर्मशाला पानी टंकी के पास शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय डाक विभाग की सहयोग से आधार नामांकन और अधतनीकरण सेवा जिसके अंतर्गत संशोधन, त्रुटि एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने कार्य हेतु विशेष शिविर का आयोजन।
इसके पूर्व 3 दिनों तक लुचकी तालाब क्षेत्र में खटीक धर्मशाला में शिविर आयोजन हुआ। तीन दिनों में लगातार 100 लोगों ने आधार कार्ड संबंधी समस्या का सफलतापूर्वक हल हुआ। चौथे दिन लगातार ताम्रकार धर्मशाला में यह कार्य किया जाना है शहर के किसी भी स्थान के लोग आ कर सेवा का लाभ ले सकेंगे। आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को जोडऩे के लिए विशेष शिविर का आयोजन में पहुंचकर सेवा का लाभ लें। सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे के बीच शिविर आयोजित किया जाएगा। मतदाता फॉर्म-6बी के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र के साथ अपने आधार नंबर का विवरण प्रदान करके दो दस्तावेजों को लिंक कर सकते हैं।