दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी। राजनांदगाव निवासी कांति भाई पटेल एंड कंपनी के संचालक नत्थू भाई पटेल 85 साल ने अपने देहदान की घोषणा कर देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आड़तिया, रितेश जैन, फनेंद्र जैन, शैलेश गणत्रा, मनीष साहिता, तरुण आडतिया, दिव्या नागदिया, सिद्धि मीरानी, गीता गणात्रा को सौंपी।
नत्थू भाई पटेल के पुत्र कांति भाई पटेल व पुत्रवधु रीटा बेन पटेल वसीयत के साक्षी बने। देहदान की घोषणा पर रमेश पटेल, जगदीश भाई कोटक एवं पूरा परिवार उपस्थित रहा। नत्थू भाई पटेल ने कहा उनके जाने के बाद उनकी देह समाज व मेडिकल छात्रों के काम आये तो उनका जीवन सफल होगा व मानव जीवन सार्थक होगा। नवदृष्टि फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य राज आड़तिया ने कहा, नत्थू भाई पटेल समाज में प्रतिष्ठित हैं। सेवा भाव से सामाजिक कार्य करते हैं। अत:श्री पटेल के देहदान के निर्णय को प्रेरणादायी निर्णय बताया व कहा आशा है इससे समाज प्रेरणा लेगा।
शैलेश गणत्रा ने कहा, मेडिकल के छात्रों के रिसर्च हेतु मानव देह की आवश्यकता होती है एवं मेडिकल के छात्रों के रिसर्च हेतु केडेवर की कमी है व अनुपात से कम उपलब्ध है। अत: जनहित में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक होने की जरुरत है ताकि जरूरत मंद लोगों को मदद मिल सके।