दुर्ग

महिला कबड्डी में जय मां शीतला परसदा की टीम ने मारी बाजी, अम्रिता चुनी गई ऑलराउंडर खिलाड़ी
10-Jan-2023 4:07 PM
महिला कबड्डी में जय मां शीतला परसदा की टीम ने मारी बाजी, अम्रिता चुनी गई ऑलराउंडर खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जनवरी।
श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के दुर्ग शहर व जिला ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ द्वारा सिकोलाभाठा प्राथमिक शाला प्रांगण में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जय मां शीतला परसदा की टीम ने बाजी मारी और अम्रिता यादव को ऑलराउंडर खिलाड़ी का खिताब प्रदान किया गया। विजेता टीम जय माँ शीतला कबड्डी टीम परसदा को 11 हजार नगद राशि  व शील्ड प्रदान किया गया।

इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार माँ शीतला कबड्डी दल ग्राम गुरेदा 7 हजार नगद व शील्ड, तृतीय पुरस्कार न्यू स्टार महिला कबड्डी टीम आमटी दुर्ग 5 हजार  नगद व शील्ड, चतुर्थ पुरस्कार जय शीतला युवा  वृंद बैगापारा दुर्ग 4 हजार नगद व शील्ड, पंचम पुरस्कार नवीन क्रीडा मंडल मोरिद 3 हजार नगद व शील्ड, षष्ठम पुरस्कार श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज ट्रस्ट दुर्ग की  महिला कबड्डी टीम  को 2 हजार नगद व शील्ड, सप्तम पुरस्कार  शिवाजी भरदा टीम 11 सौ नगद व शील्ड और अष्टम से अंत तक के सभी महिला कबड्डी टीमों को यादवी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता में परसदा की खिलाड़ी अम्रिता यादव बेस्ट ऑलराउंडर रही। बेस्ट रेडर कोमल यादव बैगापारा दुर्ग, बेस्ट कैचर फतेशवरी साहू आमटी, बेस्ट डमी दिलेशवरी निषाद ग्राम  गुरेदा,  बेस्ट ब्लाकर पुष्पांजलि साहू ग्राम परसाद, अनुशासित टीम  जय शीतला  युवा वृंद बैगापारा दुर्ग को चुनी गई।

प्रतियोगिता में दुर्ग जिला से कुल 20 महिला कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अरूण वोरा ने किया। इस अवसर पर पिछडा वर्ग विभाग के  प्रदेश उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, शंकर ठाकुर, दुर्गा यादव, सरोज यादव, करूणा यादव, वर्षा रितु यादव, दीपाली यादव, संध्या यादवए, पूर्वांशी यादव व रितू यादव मौजूद थे।


अन्य पोस्ट