दुर्ग

मार्ग अवरुद्ध करने वाले के खिलाफ कार्रवाई
10-Jan-2023 3:34 PM
मार्ग अवरुद्ध करने वाले के खिलाफ कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 जनवरी।
दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में सोमवार को भिलाई-3 सिरसा गेट से लेकर डबरापारा तक मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ मार्ग प्रशस्त करने की कार्रवाई की गई।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान दुर्ग जिले के सभी निगम दल शामिल रहे। नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, दुर्ग तथा भिलाई-चरौदा की टीमें अपने वाहनों के साथ कार्रवाई की।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख रोड के दोनों ओर दुकानदारों, व्यवसायियों द्वारा सडक़ पर अपने डिस्प्ले हेतु रखे गये सामन, बोर्ड तथा सीमेंटीकरण के कारण छोटे वाहनों, पदयात्री एवं सायकल से चलने वालों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, जिसके कारण जिला प्रशासन द्वारा इस पर कड़ाई करते हुए पूरे जिले के नगरीय प्रशासन विभाग को मार्ग अवरुद्ध करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र में दिनभर यह कार्रवाई जारी रही। यह जानकारी जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।


अन्य पोस्ट