दुर्ग
दुर्ग, 9 जनवरी। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में 7 जनवरी को अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा समाज सुधारकों के बहुमूल्य उद्धरणों पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सुधार को की समाज कल्याण देशनाओं के प्रति जागरूक करना था ताकि वे स्वयं समाज कल्याण हेतु उन्मुख हो सकें तथा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति सचेत हों। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीना साहू बीएससी ऑनर्स प्रथम वर्ष, बीती गीतेश कुमार एमएससी बॉटनी तथा तृतीय स्थान पूनम धोपरे ने हासिल किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ.अंशुदीप खलखो तथा आयोजक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम रहे। उक्त कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कुलपति डॉ एच. के. पाठक तथा कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।