दुर्ग

दुर्ग सांसद से मिले सशिमं समिति पदाधिकारी
09-Jan-2023 3:10 PM
दुर्ग सांसद से मिले सशिमं समिति पदाधिकारी

उतई, 9 जनवरी।  दुर्ग सांसद विजय बघेल से ग्राम मचांदुर सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका एवं समिति के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक की कक्षा  संचालित किया जा रहा है। जिसके लिए स्कूल निर्माण की मांग सांसद विजय बघेल से की गई है। सांसद विजय बघेल ने जल्द ही स्कूल का निर्माण किया जाने की बात कही। मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से शाला विकास समिति अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, नवाब खान,जसलोक साहू,तोरण साहू, रवि गोस्वामी,प्रवीण कुमार यदु, स्कूल की शिक्षिका सरोज गोस्वामी, खिलेश्वरी साहू,तेजस्वी साहू,शीतल साहू,सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट