दुर्ग
मंडई 13 को, तैयारी बैठक
08-Jan-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 8 जनवरी। नगर पंचायत उतई के सभागार में नगर की प्रसिद्ध मंडई मेला उत्सव के संबंध में बैठक रखी गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 जनवरी दिन शुक्रवार को मड़ई मेला उत्सव बहुत ही सादगी पूर्ण एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंडई में एवं व्यपारियों एवं मेहमानों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रंग अर्जुन्दा की प्रस्तुति होगी, जिसके लिए सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठकमें नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेद्र हिरवाणी नगर उत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश साहू ,उपाध्यक्ष सूरता सिंह पार्षद प्रहलाद वर्मा ,वीरेंद्र गोस्वामी ,संतोषी कुंजाम, मनोरमा देवांगन ,एल्डरमैन खुमान साहू, प्रेम नारायण साहू एवं पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे