दुर्ग

चावल लोड ट्रक पकड़ाया, जांच शुरू
08-Jan-2023 2:46 PM
चावल लोड ट्रक पकड़ाया, जांच शुरू

दुर्ग, 8 जनवरी। पीडीएस चावल की तस्करी की संभावना के चलते कोतवाली पुलिस ने लगभग 200 बोरे से भरे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एल वाई 2924 को शनिवार की सुबह धारा 102 के तहत जब्त किया।
पुलिस ने पीडीएस चावल होने की संभावना को देखते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। खाद्य विभाग की टीम पूछताछ में लगी हुई है। वहीं कोतवाली पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उक्त चावल खंडेलवाल कॉलोनी निवासी किसी राइस मिलर टोनी खंडेलवाल द्वारा लोड कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने टोनी खंडेलवाल से भी पूछताछ की। कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट