दुर्ग

ट्रांसपोर्टर और पार्षद को धमकी भरे खत भेजने वाले का मिला फुटेज, देखें विडियो
07-Jan-2023 9:38 PM
ट्रांसपोर्टर और पार्षद को धमकी भरे खत भेजने वाले का मिला फुटेज, देखें विडियो

एसपी दुर्ग का दावा-ऐसी हरकत करने वाले जल्द होंगे सलाखों के पीछे

भिलाई नगर, 7 जनवरी। भिलाई के एक ट्रांसपोर्टर और दुर्ग के पार्षद को खत लिख कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी की पहचान लगभग हो चुकी है। एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिला पुलिस टीम जल्द बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

गौरतलब हो कि दुर्ग जिले में जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने का ट्रेंड सा चल पड़ा है। अब लोग फोन या सामने आकर धमकी देने की बजाय बाकायदा लेटर भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हाल ही में दुर्ग के रहने वाले भाजपा नेता और पार्षद अरुण सिंह और भिलाई निवासी ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को किसी ने पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी दी थी। दुर्ग निगम वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह और ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी दुर्ग ने बताया कि ऐसे कृत्य करने वाले आरोपी बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे क्योंकि इनकी पहचान हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बहुत जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।

एसपी डाॅ पल्लव ने बताया कि धमकी भरा पत्र भेजने की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पत्र भेजने वालों की पहचान हो गई है। जल्द ही उनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी और को भी ऐसी धमकी मिली है तो वो इसकी शिकायत दर्ज कराएं पुलिस जांच कर अवश्य कार्रवाई करेगी।


अन्य पोस्ट