दुर्ग

धनोरा में शाकंभरी जयंती मना
07-Jan-2023 7:40 PM
धनोरा में शाकंभरी जयंती मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 7 जनवरी। दुर्ग ग्रामीण के ग्राम धनोरा दुर्ग में कोसरीया मरार समाज के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी छेर छेरा पुन्नी के दिन मां शाकंभरी जयंती मनाया गया। 

शीतला मंदिर प्रांगण के पास शांकभरी मां के मंदिर में हवन पुजन किया गया फिर दोपहर 12 बजे से भजन कीर्तन के साथ माताएं बहनें सिर पर कलश लेकर एवं माता के जयकारे लगाते हुए पुरे गांव - गली, मोहल्ले में भ्रमण किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए हर चौक चौराहों को मुली गाजर भाटा गोभी हर तरह के सब्जी से सजाया गया था। शोभायात्रा का समापन शितला मंदिर  प्रांगण में किया गया। जहां सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था किया गया था। जिसमें समाज एवं गांव के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

रात्रि 7 बजे से समाज के कुंजलाल पटेल के द्वारा हरिर्कीतन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें पुरे गांव के श्रद्धालु भक्तों ने हरिर्कीतन सतसंग का लाभ उठाया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज पटेल अध्यक्ष, अवध पटेल, नील कमल पटेल, कुंज लाल पटेल, कुंभकरण पटेल, अशोक पटेल, अशवनि पटेल, जोहन पटेल, इतवारी पटेल, निर्मल पटेल, वासु पटेल, रिखी अशोक पटेल, कृष्णा पटेल, तानू पटेल एवं समाज के सभी भक्तों का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी पटेल समाज के अध्यक्ष मनोज पटेल द्वारा  दी गई।


अन्य पोस्ट