दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जनवरी। कसारीडीह सिविल लाईन स्थित श्री साई बाबा मंदिर में नए साल के प्रथम गुरुवार को नए साल की खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर भजन संध्या में सप्तक यूजिकल ग्रुप पद्मनाभपुर के गायक कलाकारों ने साई भजनों एवं अन्य धार्मिक गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। गायक बीके नायडु, कृष्णा अग्रवाल, अमित शर्मा, सुचिता चितलांग्या, गौरव बोटके, भवानी अग्रवाल के गीतों ने जमकर तालियां बटोरी।
भजन संध्या में महापौर धीरज बाकलीवाल बतौर मु य अतिथि थे। भजनों को सुनकर उनका भी कला प्रेम जाग उठा और उन्होंने कलाकारों के साथ गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। भजन संध्या में राजस्थान गौड़ ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा अतिथि के रुप में शामिल हुए।
नए साल के स्वागत में साई मन्दिर समिति द्वारा मानव सेवा भी किया गया। जिसके अंतर्गत भिक्षा मांगकर जीवन-यापन करने वाले महिला-पुरुषों को ठंड से बचने कंबल बांटे गए। इस सेवाकार्य में छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा। भजन संध्या में समाजसेवी अरविंद वोरा, श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, शिवाकांत तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।