दुर्ग

मेडिकल कॉलेज को रेखचंद का पार्थिव शरीर दान
05-Jan-2023 3:37 PM
मेडिकल कॉलेज को रेखचंद का पार्थिव शरीर दान

दुर्ग, 5 जनवरी।  दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार के मुखिया व अग्रवाल समाज दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष दवा व्यवसाई रेखचंद अग्रवाल ने दो वर्ष पूर्व अपने देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन को सौंपी थी। उनके निधन के पश्चात रेखचंद के पुत्र सुनील, सुधीर व सुशील अग्रवाल व पत्नी वीणा देवी अग्रवाल ने परिवार के मुखिया की इच्छा का सम्मान करते हुए उनका देहदान कर उनका शरीर श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के छात्रों के रिसर्च हेतु सौंपी।  नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, दीपक बंसल, रितेश जैन, सपन जैन, राजीव अग्रवाल पूरे समय श्री अग्रवाल के अयोध्या अपार्टमेंट मालवीय नगर स्थित निवास पर मौजूद रहे।

राज आढ़तिया ने कहा अग्रवाल परिवार के सदस्य सदा ही समाज सेवा के कार्यों में शामिल होते हैं व सहयोग करते हैं। सुधीर अग्रवाल ने हमें रक्तदान शिविर में हमेशा सहयोग किया व समय-समय पर समाज हित के कार्यों में सहयोग किया है। श्री अग्रवाल के निवास पर अग्रवाल समाज व दवा व्यवसायी एवं मित्र, पारिवारिक संबंधी बड़ी संख्या में उपस्थित थे सभी ने नम आँखों से रेखचंद अग्रवाल को विदाई दी।
 


अन्य पोस्ट