दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जनवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम व सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. योगेश कुमार शर्मा के सफल मार्गदर्शन में एवं डॉ. दिव्या श्रीवास्तव नोडल अधिकारी आरबीएसके, जिला प्रोग्राम मैनेजर पद्माकर शिंदे के नेतृत्व में डीईआईसी जिला चिकित्सालय दुर्ग में चिकित्सालय के स्पेशिलिस्ट चिकित्सक डॉ. समीत राज प्रसाद शिशु रोग विशेषज्ञ, एसएमसी हार्ट इंस्टीटयूट के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय चौरसिया एवं डॉ. गौरव जैन के सहयोग से चिरायु का जन्मजात हृदय रोग स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 34 बच्चों का जांच किया गया, जिसमें से सर्जरी हेतु 3 बच्चों को चिन्हांकित किया गया। 1 वर्ष बाद 16़ बच्चों को पुन: जांच किया जाना है, 15 बच्चों का ईको जांच नार्मल पाया गया।
इसके अलावा अन्य बीमारी के 9 बच्चे का पंजीयन हुआ, जिसमें 3 बच्चों को नेत्र संबंधी समस्या थी जिन्हें चश्मा हेतु पंजीकृत किया गया,1 जन्मजात बधिरता के बच्चे का ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. रिनु तिवारी द्वारा आगे उपचार हेतु परामर्श एंव ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का 1 बच्चा मिला जिसका जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग के नेत्र विशेषज्ञ द्वारा उपचार हेतु परामर्श तथा 4 अन्य बीमारी के बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श एवं उपचार हेतु पंजीकृत किया गया।
जिला चिकित्सालय दुर्ग में नेत्र विभाग के नेत्र सर्जन डॉ. कल्पना जेप द्वारा 8 बच्चों का जन्मजात मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया, 11 बच्चों का कटे-फटे होठ एंव तालु का, 10 बच्चों की हर्निया एंव युरोजनाईटल की सर्जरी नि:शुल्क कराई गई है। 69 बच्चे जिनको जन्मजात विकृती थी, वे चिरायु की मदद से अब सामान्य जिन्दगी जी सकेंगे। इस के प को सफल बनाने में डीईआईसी टीम एवं चिरायु दल का विशेष योगदान रहा।