दुर्ग

रत्नावली ने मुंगेली जिले के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज
04-Jan-2023 7:20 PM
रत्नावली ने मुंगेली जिले के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से हुई भेंट और चर्चा का सीएम को दिया ब्यौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई देते हुए मुंगेली जिले के विकास के लिए विशेष आर्थिक सहायता की मांग की है। रत्नावली कौशल मुख्यमंत्री के मामा पन्नालाल परगनिहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधुरी साहू के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थीं। 

रत्नवाली कौशल ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के कार्यों की प्रगति और अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के किए जा रहे प्रयासों से भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने रत्नावली को और भी कड़ी मेहनत करते हुए सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ जरूरतमंदों और वंचितों को दिलाने के निर्देश दिए।

हिंद सेना महिला ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के कार्यों की प्रगति और अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के किए जा रहे प्रयासों से भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को अवगत कराया।

उन्होंने श्री बघेल को जानकारी दी कि जब वे दिल्ली प्रवास पर गई थीं वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ को उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के अनेक उदाहरण उनके समक्ष रखे। सभी नेता भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं, नीतियों और कामकाज से बेहद प्रभावित नजर आए।

रत्नावली ने कहा कि जब मैंने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे भेंट मुलाकात कार्यक्रम के सुखद नतीजों की जानकारी दी कि बस्तर जैसे सुदूर नक्सल प्रभावित अंचल के लोगों को मुख्यमंत्री श्री बघेल आर्थिक सहायता के साथ ही दूसरी तरह की भी मदद उपलब्ध करा रहे हैं, तब वरिष्ठ नेताओं ने कहा यही तो कांग्रेस की परंपरा है।

रत्नावली ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण गुरु रुद्र कुमार, डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद फूलोदेवी नेताम समेत समस्त मंत्रियों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की अच्छी कोशिशों के चलते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जनाधार काफी बढ़ गया है और राज्य में कांग्रेस फिर से रिकार्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


अन्य पोस्ट