दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में बाथरूम निर्माण की मांग महापौर धीरज बाकलीवाल से करते हुए जल्द इसके निर्माण की मांग की। महापौर ने अपनी सहमति जताते हुए महापौर निधि से टाइल्स युक्त बाथरूम निर्माण कराने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर विमल तिवारी, युवा क्रांति संघठन के गफ्फार खान, हाजी मिर्जा, साजिद बैग, शेख मतीन भाई, सूर्यमणि मिश्रा एवं अन्य लोग मौजूद थे।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि पुराना बस स्टैंड में साल भर सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, धार्मिक, गीत, संगीत एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं , परंतु इतनी उपयोगिता वाले स्थल पर बाथरूम नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उक्त परेशानियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ मंच ने विगत वर्ष 25 फरवरी 2022 को महापौर को बाथरूम निर्माण एवं बोर खनन हेतु आवेदन दिया था परंतु उक्त आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
नए साल के शुभारंभ में पुराना बस स्टैंड पहुंचे महापौर को मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने उक्त समस्या से पुन: अवगत कराया जिस पर महापौर ने बाथरूम निर्माण पर सहमति जताते हुए महापौर निधि से उक्त कार्य को करवाने की घोषणा की। उक्त घोषणा का स्वागत छत्तीसगढ़ मंच के तुलसी सोनी, दिनेश जैन, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, त्रिलोक सोनी, काके भाटिया, गणेश चंदानी महापौर से जल्द बाथरूम निर्माण करवाने की मांग की।