दुर्ग
अधेड़ ने घर में लगाई फांसी
04-Jan-2023 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 जनवरी। बीती रात अपने ही घर में 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। जब घर वालों ने उसे फंदे पर लटका पाया तो उसे उतार कर तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पुलिस के मुताबिक शीतला मंदिर के पास बैगा पारा निवासी संतोष यादव (50) ने बीती रात कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक संतोष यादव अपने परिवार के साथ निवास करता था। वह कहीं भी मजदूरी का काम कर लेता था तथा वह शराब का आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे