दुर्ग
बस स्टैण्ड में धारदार चाकू से धमकाते अधेड़ गिरफ्तार
04-Jan-2023 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 जनवरी। न्यू बस स्टैण्ड दुर्ग में चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा-धमका रहे अधेड़ को दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा है।
सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर ने बताया कि आरोपी बबलू ईरानी उर्फ जाकिर हुसैन (55 वर्ष) निवासी ईरानी डेरा केलाबाड़ी जिला दुर्ग द्वारा बस स्टैंड पर आज चाकू लहराते हुए दहशत फैलाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी एसएन सिंह के नेतृत्व में अवैध कारोबार एवं गुण्डा तत्व के आरोपियों पर कार्यवाही हेतु टीम गठित कर न्यू बस स्टैण्ड दुर्ग भेज घेराबंदी कर आरोपी को पकडा़ गया। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू को जब्त हुआ है। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे