दुर्ग

प्रो. सियाराम शर्मा साहित्य अकादमी के सदस्य मनोनीत, कुलपति ने किया सम्मानित
04-Jan-2023 3:03 PM
प्रो. सियाराम शर्मा साहित्य अकादमी के सदस्य मनोनीत, कुलपति ने किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 जनवरी।
शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई के हिन्दी के प्राध्यापक डॉ. सियाराम शर्मा को साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सदस्य मनोनीत होने पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने विवि में श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। 

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सरकार द्वारा सदस्य मनोनीत किये जाने वाले डॉ. शर्मा छत्तीसगढ़ के पहले प्राध्यापक हैं। कुलपति द्वारा सम्मानित किये जाने के दौरान शासकीय महाविद्यालय, उतई के प्राचार्य, डॉ. राजेश पांडे, वरिष्ठ प्राध्यापक, डॉ. अलीम खान, डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, डॉ. रीता गुप्ता एवं विष्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. सिया राम शर्मा अपनी लगभग 28 वर्ष से अधिक शासकीय सेवा के दौरान अनेक उत्कृष्ट रचनाओं का लेखन तथा प्रकाशन राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में करवा चुके हैं। हिन्दी साहित्य में अच्छी दखल रखने वाले अंचल के जाने-माने प्राध्यापक एवं साहित्यकार डॉ. शर्मा की स्नातकोत्तर शिक्षा दिल्ली में हुई है। वर्तमान में डॉ. शर्मा के मार्गदर्शन में 4 शोधार्थी पीएचडी हेतु शोधरत हैं। डॉ. शर्मा की सफलता पर बधाई देते हुए कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की साहित्य अकादमी का सदस्य होना पूरे अंचल के लिए गौरव का विषय हैं। 

डॉ. पल्टा ने अन्य प्राध्यापकों को भी इसी प्रकार की उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने हेतु प्रयासरत् रहने को कहा। शासकीय महाविद्यालय उतई के प्राचार्य, डॉ. राजेश पांडे ने बताया कि डॉ. सियाराम शर्मा की इस उपलब्धि से महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित हो गया हैं। इसके लिए डॉ. शर्मा बधाई के पात्र हैं। अपने स मान के प्रत्युत्तर में डॉ. सियाराम शर्मा ने कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे तथा महाविद्यालय के समस्त साथी प्राध्यापकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय द्वारा लगातार दिये जाने वाला प्रोत्साहन तथा शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के फलस्वरूप यह सफलता हासिंल हो पायी हैं। भविष्य में भी वे साहित्य अकादमी के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ अंचल में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करते रहेंगे।

 


अन्य पोस्ट