दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी। कसारीडीह सिविल लाईन स्थित श्री साई बाबा मंदिर में 2023 के प्रथम गुरुवार 5 जनवरी को नए साल की खुशियां मनाई जाएगी।
इस अवसर पर श्री साई बाबा के संध्या आरती उपरांत 7.30 बजे सप्तक म्यूजिकल ग्रुप पद्मनाभपुर दुर्ग द्वारा भजन-संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।
भजन-संध्या में म्यूजिकल ग्रुप के प्रसिद्ध कलाकार बीके नायडु, कृष्णा अग्रवाल, अमित शर्मा, सुचिता चितलांग्या, गौरव बोटके, भवानी अग्रवाल एवं अन्य साथी कलाकार सांई भजनों एवं अन्य धार्मिक गीत-संगीत से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। नए साल के प्रथम गुरुवार को संध्या आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को विशेष महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ व सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से भजन-संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।