दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय किड्स मॉडलिंग की विजेता व केंद्रीय विद्यालय दुर्ग की छात्रा नायरा रंगारी ने सेवा भारती मातृछाया संस्था बोरसी दुर्ग में नई वर्ष की नई पहल पर संस्था के बच्चों को कम्बल, बिस्कुट, चाकलेट बांटा।
इस अवसर पर संस्था के कर्मचारी अधिकारी के अलावा छोटे-छोटे बच्चे थे। घर से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर बहुत दूर पास भी थे, पर नायरा ने नए वर्ष में बच्चों की मुस्कान के लिए थोड़ा सा खुशी के इन पलों को बच्चों के साथ खेलकर, चाकलेट, बिस्किट और ठंड से बचने के लिए कंबल संस्था के बच्चों के लिए दिए।
छत्तीसगढ़ी एवम हिंदी फिल्मों की बाल कलाकार, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020 (स्टोरी टेलिंग) में नाम दर्ज, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय किड्स मॉडलिंग की विजेता नायरा रंगारी ने नई पहल, नए वर्ष के साथ कंबल बांटे।
नायरा का नाम अभी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नई दिल्ली भेज गया है। नायरा, केंद्रीय विद्यालय दुर्ग की कंप्यूटर साइंस की सीनियर टीचर प्रतिभा भेले एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विवि रायपुर में कार्यरत धीरज रंगारी की बेटी है।