दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी। स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश स्कूल दीपक नगर में लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है। जहाँ गत वर्ष बोर्ड ब परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा वहीं इस वर्ष अपने प्रथम खेल वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने खेल में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद मीना सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ यादव ताम्रकार स्ना. महा. प्राचार्य आरएन सिंह उपस्थित रहे। शाला की प्राचार्या शेफाली सोनी द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत दिया गया।
पार्षद मीना सिंह ने छात्रों को खेल के माध्यम से स्वस्थ्य रहने व विकास करने की सीख दीए कार्यक्रम में प्राचार्य आरएन सिंह ने कहा मेहनत से लक्ष्य को हासिल करने की सीख दी। हायर सेकेण्डरी विभाग की छात्राओं ने ईश्वरी नायक राष्ट्रीय स्तरीय, वर्षा साहू राष्ट्रीय स्तरीय वेला और आरती द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कर प्राप्त किए इन छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने शाला व राज्य को गौरवान्वित किया। सभी छात्र -छात्राओं ने उत्साह के साथ खेलो में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी विभाग के शिक्षकों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया जिसमे कार्यक्रम सफल रहा। अंत में स्कूल की प्राचार्य शेफाली सोनी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।