दुर्ग

भागवत कथा सुनने उमड़ी भीड़
01-Jan-2023 4:16 PM
भागवत कथा सुनने उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा,1 जनवरी।
पांच कुण्डीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
24 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक प्रतिदिन विशाल भंडारा स्थान खेल मैदान में कथावाचक ब्रहमचारी ज्योतिर्मयानंद ने कथावाचन किया।

यह आयोजन सचमुच में अपने आप में ऐतिहासिक गतिविधियों को परिलक्षित करता है। इस संदर्भ में कोई राजनीति नहीं हो रही है। क्षेत्र के विधायक एवं कृषि पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे जनता की भीड़ देखकर नगर अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के साथ-साथ नगर के समस्त नगरवासियों को बधाई देते हुए धन्यवाद आभार दिए।

सांसद विजय बघेल ने भी अपने लोकसभा धमधा में आयोजित ऐतिहासिक आयोजन के लिए समस्त सेवा समिति के साथ नगर वासियों को साधुवाद दिया। वास्तव में इस आयोजन से कई वर्षो के रिकॉर्ड तोड़े हैं ।  क्षेत्र के सभी मंदिर समिति के सदस्य बढ़ चढक़र सहयोग दिए ।
 


अन्य पोस्ट