दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जनवरी। छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने विधायक अरुण वोरा से शहर को शिवनाथ तट पर लक्ष्मण झूला निर्माण एवं सोन्दर्यीकरण के रूप में मिलने वाली एक बड़ी सौगात के निर्माण हेतु आई रुकावट को दूर कर जल्द से जल्द इसके निर्माण करने की दिशा में पहल करने की मांग है ।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि समाचार पत्रों से ज्ञात जानकारी के अनुसार वित्त विभाग में लक्ष्मण झूला निर्माण की फाइल अटकने के कारण अभी तक इसके निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई है। जबकि दीपावली के बाद इसके निर्माण की प्रकिया चालू होने की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली थी। लेकिन लक्ष्मण झूला निर्माण की वित्त विभाग में फाइल अटकने की अटकलों के कारण शहरवासियों में निराशा व्याप्त है ।
छत्तीसगढ़ मंच ने लक्ष्मण झूला निर्माण हेतु 30 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने वाले विधायक अरुण वोरा से शिवनाथ तट पर बनने वाले लक्ष्मण झूला निर्माण एवं शिवनाथ सुंदरीकरण हेतु जल्द से जल्द पहल करने की मांग करते हुए इसके निर्माण में आयी रुकावट को दूर करने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ मंच के तुलसी सोनी, दिनेश जैन, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, जवाहर सिंह, मोरध्वज चंद्राकर, काके भाटिया, बाबू भाई, त्रिलोक सोनी, यूनुस चौहान, दिलीप सिंह सहित अन्य लोगों ने विधायक श्री अरुण वोरा से इस दिशा में तत्काल पहल करने की मांग की है।