दुर्ग
प्रतियोगिता के पोस्टर का गृहमंत्री साहू ने किया विमोचन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर। श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट द्वारा प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 8 जनवरी को सिकोलाभाठा प्राथमिक शाला प्रांगण में किया गया है। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
प्रतियोगिता में करीब 50 से अधिक महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। इसके पोस्टर का विमोचन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की सचिव करुणा यादव, कोषाध्यक्ष वर्षा ऋतु यादव, राधा यादव, यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव, सेवा समाज के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश सचिव चंद्रहास यादव, बालक भूतिवर्धन यादव मौजूद थे।
यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार ,द्वितीय पुरस्कार 7 हजार, तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट आलराउंडर, बेस्ट कैचर ,बेस्ट रेडर, बेस्ट ब्लॉकर,बेस्ट डमी व अनुशासित कबड्डी टीम सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। खिलाडिय़ों को ठहरने से लेकर अन्य इंतजाम संस्था द्वारा की जाएगी।
---------------