दुर्ग
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर निकली भर्ती
28-Dec-2022 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। नियुक्ति हेतु संबंधित ग्राम एवं वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर 2 से 16 जनवरी तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-1 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में कार्यालयीन समय 10 से 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोडक़र) आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किए जाएंगे। सीधे कार्यालय में जमा करने की दशा में आवेदन बंद लिफाफे में देना है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे