दुर्ग

प्रभा को पीएचडी
28-Dec-2022 3:02 PM
प्रभा को पीएचडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,28 दिसंबर।
केलाबाड़ी निवासी प्रभा यादव को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा अर्थशास्त्र विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई हैं। उन्हें यह उपाधि उनके शोध विषय आधुनिक कृषि तकनीकी का कृषि उत्पादन पर पडऩे वाले प्रभावों का विश्लेaषण कांकेर जिले के विशेष संदर्भ में दिया गया हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. राधा बाई शासकीय महाविद्यालय रायपुर के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार जोशी के मार्गदर्शन में पूरा किया। कु. प्रभा दिवंगत छबिलाल व रामबाई यादव की सुपुत्री हैं। उन्होंने इस उपाधि का श्रेय अपने गुरूजनों व परिवार के सदस्यों को दिया हैं।


अन्य पोस्ट