दुर्ग

साँईनाथ जनसेवा समिति ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया स्थापना दिवस
27-Dec-2022 4:52 PM
साँईनाथ जनसेवा समिति ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया स्थापना दिवस

 5 ने नेत्रदान व एक ने देहदान की घोषणा की 
दुर्ग, 27 दिसंबर। श्री साँईनाथ जनसेवा समिति भिलाई के पाँचवे स्थापना दिवस पर सेवा सप्ताह के रूप में स्थापना दिवस मनाया गया। 
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के शतकवीरों का छत्तीसगढ़ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया दुर्ग, एम. वासुदेव राव  रायपुर, फनेन्द्र जैन राजनांदगांव, विनय नारायण पंच भाई  रायपुर, मोहित अग्रवाल भिलाई सहित अन्य शतकवीरों का उनकी पत्नियों के साथ सम्मान किया गया।

सम्मान समरोह के दौरान नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, विकास जायसवाल, आशीष कुमार, सूरज साहू मंच पर उपस्थित रह संस्था के राज आढ़तिया व मोहित अग्रवाल का उत्साह वर्धन किया।  सेवा सप्ताह का सातवाँ दिन आंध्रा भवन, श्री बालाजी मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 92 यूनिट रक्तदान किया गया। 

शिविर में 5 लोगों द्वारा नेत्रदान व डॉ. प्रभा पटेरिया द्वारा देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, विकास जायसवाल, राज आढ़तिया, आशीष कुमार, सूरज साहू को सौंपी। राज आढ़तिया ने मंच पर छोटे से वाक्यांश के द्वारा  रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, स्किन डोनेशन की महत्ता बताई। 

राज आढ़तिया के सम्मानित होने पर जितेंद्र हासवानी ने कहा, यह सम्मान हमारी संस्था के सभी सदस्यों का सम्मान है। इस सम्मान से हमारे सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा व हम लोगों को पहले से अधिक क्षमता से नेत्रदान, देहदान  व रक्तदान हेतु जागरूक कर सकेंगे। 

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्ज्वलपींचा,नसत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सूरज साहू, संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, दीपक बंसल, जितेंद्र कारिया, अभिजीत पारख,सपन जैन ने राज आढ़तिया व मोहित अग्रवाल को शुभकामनाएं दी। 

 


अन्य पोस्ट