दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। समाज के बदलते स्वरूप का संस्कृति पर प्रभाव विषय में गत दिवस 24 दिसंबर को वृंदावन सभागार सिविल लाइन रायपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ मैथिल ब्रा म्हण समाज द्वारा वैचारिक गोष्ठी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व अटल गौरव स म्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय संसदीय सचिव व विधायक छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि आज समाज बदल रहा है जो साहित्य और समयता को प्रभावित कर रहा है परंतु संस्कृति अक्षुण है। जो इन सभी को दिशा दृष्टि देने की सामथ्र्य रखती है। आज परिवार को जोडऩे के लिए व बच्चों के लिए संस्कार जरूरी है।
समारोह के अध्यक्ष आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र ने कहा कि समाज बदल रहा है, स मयता बदल रही है, साहित्य सृजन में भी बदलाव दृष्टिगोचर हो रहा है। आज रचनाकारों के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती खड़ी है। उस चुनौती से लडऩे की शक्ति कहां से मिलेगी। साथ ही इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वक्ता पंडित नर्मदा प्रसाद मिश्र ने कहा कि साहित्य और समाज एक दूसरे के पूरक हैं। किसी भी साहित्य का निर्माण साहित्यकार द्वारा समाज में रह कर ही किया जाता है।
संस्कृति समाज को दिशा दृष्टि देने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करती है। संस्कृति और सम्यता में बहुत अंतर है। वही इस दौरान पंडित अमरनाथ त्यागी ने कहा कि सम्यता परिवर्तनशील है। संस्कृति शाश्वत है। समाज प्रभावित होता है सम्यता से संस्कृति से और साहित्य से। संस्कृति अपरिवतर्नीय है। स यता बदलती रहती है। वहीं अपने उद्बोधन मे प्रवीण झा ने कहा कि परिवार में बच्चों को आज के समय मे संस्कार देना बहुत जरूरी है । इसके साथ ही डॉ. सुमन मिश्र ने कामायनी का उदाहरण देते हुए कहा कि घर व समाज में परिवार और बुजुर्गों का सम्मान बहुत जरूरी है जो हम सब का कर्तव्य है।
इस कार्यक्रम में डॉ.चितरंजन कर, डॉ. महेंद्र कुमार ठाकुर, सुरेंद्र रावल, डॉ. मृणालिका ओझा, डॉ. सुमन मिश्र मंचस्थ अतिथि ने भी समारोह में अपने विचार प्रकट किए । इस अवसर पर अनिता झा की पुस्तक लाल चौरा का विमोचन किया गया। छत्तीसगढ़ की कुछ प्रमुख सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, मानव सेवा, पर्यावरण के लिए कृतसंकल्प संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोंडागांव, भिलाई, कोरबा रायपुर से लोग उपस्थित हुए। दुर्ग से पत्रकार आशीष ठाकुर, रामविजय शर्मा, अमरनाथ त्यागी को अटल गौरव सम्मान, अनिता झा को भारती मंडन मिश्र सम्मान, संस्थाओं में वक्ता मंच को सामाजिक, राष्ट्रीय चेतना के लिए चरामेति को मानव सेवा के लिए नवरंग काव्य मंच को साहित्यिक गतिविधियों के लिए, मैथिल ब्राह्मण युवा मंच को सामाजिक कार्यो के लिए ,बंच ऑफ फू ल्स को पर्यावरण के लिए अटल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।