दुर्ग

घर का ताला तोड़ जेवर-नगदी पार
27-Dec-2022 2:29 PM
घर का ताला तोड़ जेवर-नगदी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर।
घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने सोने चांदी के जेवरात एवं नदी रकम की चोरी कर ली पीडि़ता की शिकायत पर पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी टुमेश्वरी वर्मा बमलेश्वरी कॉलोनी आरके फिटनेस के पीछे बोरसी निवासी है। वह तहसील ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। घर में उसके माता-पिता भी साथ में ही रहते हैं और दोनों भी नौकरी करते हैं। 23 दिसंबर की सुबह 10.30 बजे सभी लोग घर में ताला लगा कर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। शाम लगभग 4.30 बजे जब पीडि़ता की मां घर वापस आई तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट, एक सोने का लॉकेट, एक मंगलसूत्र तथा 2 हजार रुपये गायब थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 


अन्य पोस्ट